सीएचसी मोरवा में स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने।

in #crime2 years ago

सीएचसी मोरवा में स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रहे कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी पर दर्ज किया मामला।

सिंगरौली IMG-20220615-WA0000.jpgमोरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सफाई कर्मचारी द्वारा महिला नर्स स्टाफ के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित स्टाफ नर्स एवं उसके सहकर्मियों की तहरीर पर आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 11 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में पदस्थ सफाई कर्मी सुरेश वाल्मीकि द्वारा स्टाफ रूम में स्टाफ नर्स के साथ उस समय छेड़खानी की जब वह कार्य के दौरान अस्वस्थ लगने पर वहां लेटी हुई थी। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया है कि स्टाफ रूम में अन्य लोगों के आ जाने के कारण सफाई कर्मी ने उसे छोड़ दिया जिसके बाद उसने इसकी जानकारी वहां पदस्थ डॉक्टर एवं अन्य कर्मियों को दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस प्रकार का मामला एक गंभीर विषय था। अतः घटना के बाद यह मामला थाने जा पहुंचा। महिला स्टाफ नर्स के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया एवं पीड़ित महिला व उसके अन्य कर्मियों की तहरीर पर आरोपी सुरेश वाल्मीकि के विरुद्ध धारा 354, 354 (क) भादवि के तहत मामला दर्ज किया। इस बाबत निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है, वहीं इसकी विवेचना जारी है। गौरतलब है कि उक्त आरोपी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद को सीएससी मोरवा में व्यवस्थापक पद पर बताते हुए वह पदक डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ पर गंभीर आरोप लगा रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो में वह प्रदेश के मुखिया की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए हैं और अपने पद का उपयोग करते हुए जिले भर में सफाई का कार्य ठप करने की बात कर रहा है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि उसके द्वारा हमेशा ही कार्य में अनियमितता बरतकर मनमानी की जाती है, जिसकी कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी हुई है परंतु मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।