पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड अजरबैजान में गिरफ्तार

in #crime2 years ago

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन थापन को अजरबैजान में अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल कनाडा से कीनिया पहुंचने की खबर है।
ये दोनों मूसेवाला के कत्ल से पहले फर्जी पासपोर्ट पर भारत छोड़ भाग गए थे। इसका पता चलते ही पंजाब पुलिस ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सचिन को भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस ने इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी है।
फेक पासपोर्ट केस में पकड़ा गया सचिन
सूत्रों के मुताबिक, सचिन को फर्जी पासपोर्ट मामले में करीब एक महीने पहले पकड़ा गया। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय को दी गई। अब विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से सचिन का पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है। मूसेवाला केस में सचिन के रोल के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। सचिन को जल्द अजरबैजान से भारत लाया जा सकता है
अनमोल पहले कनाडा, फिर कीनिया भागा
सूत्रों के मुताबिक, अनमोल और सचिन नेपाल के रास्ते अजरबैजान गए। इसके बाद अनमोल कनाडा चला गया। लेकिन सचिन को फेक पासपोर्ट केस में गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही अनमोल कनाडा से कीनिया भाग गया।

Sort:  

Good news