आगरा में मिला हाथरस के युवक का शव

in #crime2 years ago

खेरागढ़: आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम को अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव की शिनाख्त कराने में जुट गए। घंटों की कढ़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिल गई।

बुधवार शाम को थाना सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा रोड़ स्थित दरदरी के निकट खेतों के पीछे झाड़ियों से राहगीरों को दुर्गंध आ रही थी। जिस पर उन्होंने जाकर देखा तो एक अज्ञात युवक का शव पड़ा था। शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और अभी दो चार दिन का शव दिखाई पड़ने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी पर एसपी पश्चिम आगरा देहात सत्यजीत गुप्ता और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के मौजूद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। साथ ही कंट्रोल रूम को दो चार दिन पहले आगरा जिले के किसी थाने में किसी युवक की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी मांगी गई। जानकारी पर 20 वर्षीय अंकित पुत्र विनोद निवासी मेडू, थाना हाथरस की गुमशुदगी थाना जगदीशपुरा में बीते पन्द्रह मई को दर्ज हुई थी। वह थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा जो 15 तारीख से गायब हैं।

थाना प्रभारीIMG-20220518-WA0066.jpg योगेंद्र पाल सिंह ने बताया हैं कि युवक की हत्या करके उसके शव को सुनसान जगह पर फेंका गया हैं। अभी उसके परिजन नहीं आए हैं, मामले की जांच पड़ताल जारी हैं।