सोनपापड़ी में नशा मिलाकर खिलाया, बेड के नीचे बेटी को इस हाल में देख निकली मां की चीख

in #crime2 years ago

Wortheum news:: आगरा के शाहगंज क्षेत्र से 27 अक्तूबर को लापता हुई एक किशोरी बस्ती में एक किशोर के घर पर मिली। किशोरी नशे की हालत में थी। हाथ-पैर बंधे थे। आरोपित ने उसे पलंग के नीचे छिपा रखा था। किशोरी की मां ने पहुंचकर उसे मुक्त कराया। आरोपित के खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपित भी नाबालिग बताया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 27 अक्तूबर को वह बाजार गई थीं। 15 वर्षीय बेटी और छोटा बेटा घर पर रह गए थे। वह दो घंटे बाद बाजार से लौटकर आईं। बेटी घर पर नहीं थी। बेटे से पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं पता। कुछ देर इंतजार किया। जब बेटी नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। बेटी की तलाश शुरू की। पता चला कि बस्ती का ही एक लड़का बेटी को अपने साथ लेकर जा रहा था। वह सीधे उस लड़के के घर पहुंच गई। आरोपित ने दरवाजा देर से खोला। आरोपित के घर की तलाश ली। बेटी पलंग के नीचे बंधी पड़ी मिली। अर्धबेहोशी की हालत में थी। कुछ देर बाद बेटी सामान्य हुई। उसने बताया कि आरोपित ने उसे सोनपापड़ी खिलाई थी।

उसे चक्कर आने लगे। वह बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि आरोपित भाग गया। किशोरी की मां ने शाहगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जहरखुरानी, बंधक बनाना और अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी घर से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।