भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे राज्यमंत्री के महल अमेठी, दी सांत्वना

in #crime2 years ago

अमेठी
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा के विधायक एवं राज्य मंत्री के छोटे भाई का लंबी बीमारी के बाद बीते 7 जुलाई को लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया था। विधायक के भाई के निधन की ख़बर सुन उप मुख्यमंत्री विधायक को शोक संवेदना देने उनके पहुंचे थे और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए थे। इसी कड़ी में आज प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह विधायक को शोक संवेदना देने उनके आवास पर पहुंचे।

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई अभिषेकशरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बुधवार देर रात लखनऊ के SGPGI हास्पिटल में निधन हो गया है। लाल बाबा बीते कई वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। वर्ष 2012 में लाल बाबा का लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसके बाद से वह लगातार लीवर सम्बंधित बीमारी से परेशान रहते थे। जिसका इलाज SGPGI हॉस्पिटल में लंबे समय से चल रहा था। लीवर की बीमारी के चलते वह अन्य कई बीमारियों से भी ग्रसित थे। लाल बाबा के निधन से पूरे तिलोई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीती 6 जुलाई की देर रात उनका पार्थिव शरीर तिलोई स्थित उनके आवास राजभवन पहुंचा। जिनका अंतिम संस्कार 7 जुलाई को पूरे रीति-रेवाज के अनुसार तिलोई में किया गया।
Screenshot_20220714-153519_WhatsAppBusiness.jpg
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के भाई के निधन के बाद आज प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तिलोई राजभवन पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मयंकेश्वर शरण सिंह व उनके परिजनों मिलकर उनका ढांढस बंधाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, तहसीलदार पवन कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।