बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का वंचित अभियुक्त गिरफ्तार

in #crime2 years ago

लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-ओमप्रकाश उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. ओमप्रकाश उर्फ लल्ला पुत्र बनवारीलाल निवासी इमलिया गुरूदयाल थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-269/2022 धारा 363,366, 376 भादवि व 5/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 प्रतीक कुमार पाण्डेय मय टीम।