शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म हुआ गिरफ्तार

in #crime2 years ago

IMG_20220728_085415.jpgअनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने एक नाबालिग से 5 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन जब शादी करने की बारी आई तो युवक मुकर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।sdop शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला कोतमा थाना का है। नाबालिग लड़की की शहडोल जिले के सिंहपुर के रहने वाले युवक राघवेंद्र बैगा से साल 2017 फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। फेसबुक में अजनबी दोस्त ने दोस्ती कर पहले नजदीकियां बढ़ाई, जब दोनों की दोस्ती गहरी हो गई तो आरोपी शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी ने पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई।
वर्ष 2017 में फेसबुक में युवक से उसकी जान-पहचान हुई। जिसके बाद आना-जाना बन गया। साल 2019 में आरोपी ने मेला घुमाने के बाद घर छोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों में भी दुराचार किया। अब शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा, 363, 366A, 376, 376/ 2एन, 450 आईपीसी 4, 5 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।