सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव क्षेत्र में फैली सनसनी

in #crime2 years ago

IMG-20221204-WA0129-768x346.jpg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन। जिले के अंतर्गत आने वाले लखनादौन के विधानसभा के धनोरा थाना क्षेत्र के कुडारी एवं मोहगांव के बीच सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने धनोरा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

मृतक की पीठ पर घाव के निशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पीठ पर घाव के निशान हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी होगी। जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई है। या फिर हत्या की हो किसी ने फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बनाया पंचनामा

घटना की जानकारी मिलने के बाद धनोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा बनाया है। तथा पोस्टमार्टम के लिए शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा भेजा गया है।

नही हो पाई शिनाख्त

पुलिस ने मर्ग कायम किया गया है। फिलहाल पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि मृतक व्यक्ति कौन है। और कहां का रहने वाला है। जिसके चलते हैं पुलिस ने आसपास के थानों में भी इस बात की जानकारी दी है। और मृतक के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Sort:  

All your post like
Please like my post

Plz help me🙏