भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई महिला बाल विकास अधिकारी सस्पेंड

in #crime2 years ago

अधिकारी-सस्पेंड.jpg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन/ग्वालियर/बुरहानपुर। एमपी के विदिशा जिले से बड़ी खबर आई है। महिला बाल विकास (Women and Child Development Department) अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित परियोजना सांझा चूल्हा कार्यक्रम और अन्य अनियमितताओं के चलते विदिशा जिले की सिरोंज में पदस्थापित अनिल चौधरी को सस्पेंड किया गया है। इधर बुरहानपुर में 50 लाख के तालाब को 96 लाख बताने के कारण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (Rural Engineering Services Department) के कार्यपालन यंत्री को निलंबित कर दिया गया है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 46 लाख का भुगतान भी कर दिया था।
image-76.jpg
दरअसल विदिशा जिले की सिरोंज में पदस्थापित अनिल चौधरी पर महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित परियोजना सांझा चूल्हा कार्यक्रम और अन्य योजनाओं में अनियमितता के आरोप लगे थे। इसके बाद महिला बाल विकास विभाग, भोपाल ने मामवे की जांच कराई थी। जांच में अधिकारी के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद महिला बाल विकास विभाग ने अधिकारी अनिल चौधरी को निलंबित कर दिया है।
WhatsApp-Image-2022-08-06-at-3.54.50-PM.jpeg
बुरहानपुर में भ्रष्ट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर निलंबित

बुरहानपुर में 50 लाख के तालाब को 96 लाख का बताने के कारण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के भ्रष्ट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग इंदौर के अधीक्षक सज्जन सिंह चौहान ने कार्यपालन यंत्री सुनील बोदड़े को सस्पेंड किया है। भ्रष्ट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 46 लाख का भुगतान भी कर दिया था। इतना ही नहीं तालाब बनाने के बाद बारिश का पानी भी तालाब में नहीं भरा था। नयाखेड़ा में 2018-19 में तालाब की स्वीकृति हुई थी। तालाब अधूरा होने के बाद ही ठेकेदार को 46 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था।