कार में तोड़फोड़ कर तमंचे से झोंका फायर

in #crime2 years ago

फफूंद 14_05_2022-14aur_14_14052022_303_22712050_175051.jpgदोस्त के साथ घर आ रहे कार सवार को फफूंद-औरैया मार्ग स्थित गोपाल गांव समीप रोकते हुए छह लोगों ने हमला कर दिया। वाहन में तोड़फोड़ की। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें दोनों बाल-बाल बचे। किसी तरह जान बचते हुए पीड़ित थाने पहुंचा। तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपित को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ की गई। फफूंद के गांव गमनामऊ निवासी आशीष तिवारी पुत्र स्व. रामानंद तिवारी अपने मित्र राजेश तिवारी के साथ घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि फफूंद-औरैया मार्ग पर गोपाल गांव से कुछ दूर पर इंद्रेश कुमार पुत्र शिव राम, ज्ञान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासीगण गोपालपुर ने अपने चार साथियों के साथ पहुंचा था। सभी के हाथ में डंडे थे। लूट के इरादे से कार रोकने की बात कही। अचानक सामने आने पर ब्रेक लगाते हुए आशीष ने हटने को कहा। जिस पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट व तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी गई। शोर मचाने पर राहगीर पहुंचे। तीन से चार बार तमंचे से फायर झोंका गया। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक ललिता ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। इंद्रेश व ज्ञान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जांच के बाद ही हकीकत पता लग सकेगी।