दोस्तों के बीच थे होमोसेक्सुअल रिलेशन

in #crime2 years ago

th (7).jpg
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बीते दिनों मिठाई व्यवसाई की घर बुलाकर गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ उसके समलैंगिक रिश्ते थे और व्यवसाई आरोपी के साथ पत्नी बनकर रहने और मकान अपने नाम करना चाहता था। जिसके चलते वह परेशान था और उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दअरसल, सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली में रहने वाले छत्रपाल सिंह बघेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश पड़ोस में रहने वाले यदुनाथ सिंह भदौरिया के घर में मिली थी। हत्या की घटना के तुरंत बाद ही संदेही यदुनाथ सिंह भदौरिया को हिरासत में ले लिया था। जब उससे पूछताछ की गई तो पहले वह इनकार करता रहा। इसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने पूछताछ में बताया कि छत्रपाल से उसके अवैध संबंध थे। छत्रपाल समलैंगिग था। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इसके बाद छत्रपाल उससे बोलता था कि वह उसके साथ पत्नी की तरह रहना चाहता है। वह उसके घर ही रहने की जिद कर रहा था और उसका मकान अपने नाम कराने के लिए बोलता था। इससे यदुनाथ परेशान हो चुका था। इसी बात पर उनका विवाद हुआ और उसने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

वहीं परिजनों ने इस हत्या की वारदात में तीन लोगों के नाम बताए थे। जिसमें पुलिस ने यदुनाथ सिंह भदोरिया को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो अन्य आरोपियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने यदुनाथ सिंह भदोरिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। सीएसपी रत्नेश तोमर ने बताया कि बीते दिनों मिठाई व्यवसाई की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी और मृतक के साथ उसके समलैंगिक रिश्ते थे। छत्रपाल उसकी पत्नी बनकर रहना चाहता था। जिसके चलते वह परेशान था और उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।