मिला शव मचां हड़कंप जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

in #crime2 years ago

संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के जोगीडीहा गांव के बुढ़इया सिवान में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। दो दिन से गायब युवक का शव पुआल से ढका हुआ शव खेत में मिला।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक के पेट और गले पर धारधार हथियार से कटने का निशान मिला।

बखिरा थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी विश्वमोहन निषाद के परिजनों व चचेरे भाई ओम प्रकाश ने बताया कि दो दिन पूर्व से ही वह घर से गायब था। विश्वमोहन दो दिन पूर्व बढ़या गांव में अपनी बहन के मकान निर्माण में कार्य कर रहा था। उसके साथ गांव के ही अन्य लोग पूरे दिन मजदूरी करते थे। 20 नवम्बर को वह काम करने गया पर शाम को घर नहीं पहुंच सका था। उसके बाद से उसके परिजन तलाश में परेशान थे। मंगलवार को कुछ महिलाएं धान की बाल बीनने के लिए सिवान में गई थीं। करीब 12 बजे जोगीडीहा गांव के बुढ़इया सीवान के एक खेत में पेट के बल खून सना पुआल में ढंका हुआ शव देख कर महिलाओं ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए। शव पड़ा होने का शोर होने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस व मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसकी पहचान हटवा गांव निवासी विश्वमोहन निषाद (23) पुत्र रजई के रूप में की। एसपी सोनम कुमार, सीओ मेंहदावल राजीव यादव, थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर आई फोरन्सिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्षय एकत्र किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयो छोटा था। माता कौशल्या देवी व अन्य परिजनों का रो रो कर बुराहाल हो गया है।