अपराधियों में योगी सरकार का खौफ, हाथ जोड़कर थाने में सरेंडर करने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

in #crime2 years ago

IMG-20220505-WA0001.jpgउत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के एक पुलिस स्टेशन में बदमाशों के बीच योगी सरकार का खौफ देखने को मिला। पुलिस स्टेशन में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने हाथ जोड़कर अनोखे अंदाज में सरेंडर किया। इस सरेंडर का एक वीडियो भी सामने आया है।

बदमाशों के सरेंडर के इस मामले से साफ है कि मुजफ्फरनगर पुलिस का इकबाल बुलन्द है। जब शातिर अपराधी खुद ही अपराध से तौबा करने लगें तो पुलिस के लिए इससे बड़ी कामयाबी क्या हो सकती है। आपको बता दें कि ये मामला शाहपुर थाने का है। इस अनोखे सरेंडर का वीडियो आप इस https://twitter.com/ZeeNews/status/1521851188752576513?t=KeGGdmWW0AWgX7gtNKgYVA&s=19 लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

सरेंडर कर अपराधी बोलने लगे कि हमें बचा लो साहब, हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं। अपराधी आगे कहते हैं कि कोतवाल साहब हम जीवन में कभी अपराध नहीं करेंगे। अगर हम अपराध करते हैं तो आप हमें गोली मार देना। पुलिस का अपराधियों के बीच इस कदर गजब का खौफ कभी-कभी ही देखने को मिलता है।

इन दो हिस्ट्रीशीटर की हरकतें देखकर आप सोच भी नहीं पाएंगे कि ये खतरनाक अपराधी हैं। पुलिस के डर से दोनों ही हाथ जोड़कर और कान पकड़कर जैसे भीगी बिल्ली बने हुए हैं। बदमाशों के सरेंडर के दौरान शाहपुर थाना प्रभारी राधे श्याम यादव ने अपराधियों को अपराध ना करने की हिदायत दी।