रेप:घर में अकेला पाकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर किया दुष्कर्म

in #crime2 years ago

जयपुर में घर में घुसकर महिला से रेप के मामले में परिचित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रविवार रात बस्सी इलाके में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है। परिचित होने के कारण वह महिला के घर मिलने आया था। घर में अकेला पाकर महिला से मारपीट कर रेप किया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर में परिचित ने महिला से किया रेप:घर में अकेला पाकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर किया दुष्कर
जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने महिला से रेप के मामले में आरोपी अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया। (डेमो पिक)
जयपुर में घर में घुसकर महिला से रेप के मामले में परिचित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रविवार रात बस्सी इलाके में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है। परिचित होने के कारण वह महिला के घर मिलने आया था। घर में अकेला पाकर महिला से मारपीट कर रेप किया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

SHO राधारमन गुप्ता ने बताया कि रेप के मामले में आरोपी अश्वनी कुमार मीणा उर्फ हनुमान सहाय मीणा (45) निवासी टोडाभाटा बस्सी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने रविवार रात उसके घर पर दबिश देकर उसको पकड़ा है। जवाहर सर्किल निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी अश्वनी कुमार मीणा उर्फ हनुमान सहाय मीणा RD अकाउंट खोलने का काम करता है। साल 2016 से वह परिवार के सदस्यों के RD अकाउंट खोल रहा है। जिसके कारण आरोपी का घर पर आना-जाना है।

आरोप है कि 22 अगस्त को आरोपी अश्वनी कुमार उसके घर आया। घर में अकेला पाकर आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप कर आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आरोपी परिचित अश्वनी कुमार की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने जाकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रविवार रात आरोपी अश्वनी उर्फ हनुमान सहाय को गिरफ्तार किया।