अज्ञात बदमाशों ने किया युवक पर चाकू से हमला

in #crime2 years ago

भीलवाड़ा। शहर में चाकू बाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन बदमाश बेखोफ होकर चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। Screenshot_2022-06-25-23-50-38-05_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचपी पेट्रोल पंप कर्मचारी देव किशन गुर्जर पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घयाल हो गया। युवक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

Sort:  

अपराध पर अंकुश लगाना जरूरी है