नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को जलाया जिंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

in #crime2 years ago

झारखंडः fire_coim_2738303_835x547-m-780x470-1.jpgगुमला। गुमला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गुमला की बसुआ पंचायत की है। वहां नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया गया। इसमें एक आरोपी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं पुलिस इस क्षेत्र में लगातार कैंप कर रही है। साथ ही हर एंगल से मामले की छानबीन भी कर रही है। मृतक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है। वहीं आशीष उरांव नाम का युवक गंभीर है। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। उस गांव के लोगों के अनुसार दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ लोहरदगा के भंडरा गई हुई थी। लौटने के लिए माता-पिता अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे।

इसी दौरान गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ बाइक पर पहुंचा। घर जल्दी पहुंचाने की बात कह कर दोनों युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर लेकर निकल गए। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे जब माता-पिता घर पहुंचे, तो लड़की घर पर नहीं थी। जब खोजबीन की गई, तब लड़की पड़ोसी गांव में गंभीर स्थिति में मिली। उसके बाद लड़की ने बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इसके बाद गांव वालों ने दोनों लड़कों को जमकर पीटा। आक्रोश कम नहीं हुआ, तो बाइक सहित दोनों के शरीर पर मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।fire_coim_2738303_835x547-m-780x470-1.jpg

Sort:  

आप हमें फॉलो करें हमारी खबरों को लाइक करें उस पर कमेंट करें हमारे साथी लोगों के भी खबरें को लाइक करें उस पर भी कमेंट करें आप समय लोगों की खबरों को लाइक कमेंट करेंगे तो आपको भी वह लोग फॉलो करेंगे और आप की खबरों को लाइक करेंगे

Good job sir ji

Bikul

Good

सही किया