कासगंज अज्ञात बदमाशो ने रिटायर्ड प्रधानाचार्य को मारी गोली , घायल।

in #crime2 years ago

कासगंज। जिले की सदरIMG-20220821-WA0048.jpg कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक रिटायर्ड शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीडित ने अज्ञात हमलावरों द्वारा घर में घुसकर फायरिंग कर घटना को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरु कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट, सीओ सहावर, इंस्पेक्टर सदर ने मौका मुआयना कर पीडित से मामले की जानकारी ली है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक शहर के मोहल्ला जयजयराम यादव नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक जयपाल सिंह यादव के घर में सुबह करीब दस बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़ पडे। जयपाल सिंह के हाथ में गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गए। जयपाल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही सहावर सीओ, इंस्पेक्टर फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचगए और घटना स्थल का मौका मुआयना कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया है। एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है। घायल के घर में कई लाइसेंसी असलाह हैं। एक रिवाल्वर जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।