कासगंज - किशोर की अपहरण कर हत्या , क्षेत्र में फैली सनसनी।

in #crime2 years ago

कासगंज - जिले की गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र से एक किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव बाजरा के खेत में पड़ा मिला है। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक का ट्रैक्टर एवं आटा चक्की सिढ़पुरा क्षेत्र के शमशान घाट में खड़ा मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
IMG-20221011-WA0012.jpg
पुलिस के मुताबिक गत सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पोपसिंह पुत्र सुखराम निवासी नूरपुर गंजडुण्डवारा ने पुलिस को बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा लड़का दुर्वेश ट्रैक्टर लेकर गांव-गांव जाकर आटा पीसता है। सोमवार को सुबह भी वह घर से गया था, लेकिन दोपहर से संपर्क में नहीं है। जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरु कर दी। तलाश के दौरान मंगलवार को ढकराई से धुवियाई को जाने वाले रोड पर बाजरा के खेत में दुर्वेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे। किशोर की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों से अवगत कराया। इसके बाद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के निर्देश पर डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। तलाश के दौरान मृतक का ट्रैक्टर व आटा चक्की सिढ़पुरा क्षेत्र में शमशान घाट में खड़े मिले हैं। लावारिस ट्रेक्टर आटा चक्की होने की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


वर्जन-
गंजडुंडवारा के नूरपुर के 15 वर्षीय दुर्वेश के गायब होने की आशंका पर सोमवार की दोपहर तहरीर मिली थी। पुलिस व परिजन तलाश कर रह थे। मंगलवार की सुबह धुवियाई के समीप बाजरा के खेत में शव मिला है। मौका मुआयना किया गया है। फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड एवं फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी कासगंज।