कासगंज-खेत पर काम कर रही महिला को फसल में खींच कर ले जाकर से छेड़छाड़।

in #crime2 years ago

IMG-20220507-WA0018.jpg
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत पर महिला को नामजद ने बदनियती से पकड़ लिया और उसे खेत में खडी फसल में खींच ले गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर जुटे अन्य लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक महिला ने बताया है कि घटना गत सात जून की दोपहर करीब 12 बजे की है। वह अपने खेत पर गई थी, तभी गांव के ही तेज सिंह पुत्र गिरंद सिंह ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।