कासगंज - भरभराकर गिरी दीवार की चपेट में आकर महिला की मौत।

in #crime2 years ago

IMG-20221011-WA0052.jpg
कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरामई गांव में बरसात के दौरान गिरी दीवारी की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। महिला को घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक गत सोमवार को कुरामई गांव निवासी 35 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी ओमप्रकाश घरेलू कार्य कर रही थी। तभी बरसात से कमजोर हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। जब तक सावित्री देवी कुछ समझ पाती, वह दीवार के मलबे में दब गईं। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। महिला को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।