कासगंज-मगरमच्छ ने महिला को बनाया अपना निवाला ,परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने दहशत।
कासगंज-जिले के थाना ढोलना क्षेत्र में काली नदी किनारे खेत पर गई एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। चीखपुकार के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। अचानक मगरमच्छ के हमले से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों में भी घटना के बाद से दहशत बनी हुई है।
घटना का शिकार ढोलना के नगला भंडारी गांव निवासी 50 वर्षीय ओमवती पत्नी ख्यालीराम हुईं। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को गांव से कुछ दूर स्थित काली नदी किनारे अपने खेत पर गई थीं। खेत पर कृषि संबंधित कार्य करते समय नदी से निकलकर आए मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। महिला ने सुरक्षा को चीखपुकार की। जिसके बाद यहां आसपास के लोग पहुंच गए। जब तक महिला को मगरमच्छ के चंगुल से छुडाया, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों की मानें तो अक्सर मगरमच्छ नदी से बाहर निकल आते हैं।