कासगंज -सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की आगरा में इलाज के दौरान मौत।

in #crime2 years ago

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में गत 21 जुलाई को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए होमगार्ड की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई की है।
बता दें कि गत 21 जुलाई की रात को सहावर क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात होमगार्ड कमल सिंह पुत्र हप्पू सिंह निवासी गिरोरा एटा ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे, सोरों क्षेत्र में टिम्बरपुर पर पेट्रोल पंप के समीप होमगार्ड को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को भी जानकार दी थी। रेफर किए जाने के बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए आगरा लेकर चले गए। पिछले कई दिनों से होमगार्ड का आगरा में ही उपचार चल रहा था। गत सोमवार को हालत और बिगड गई और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।