कासगंज-इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, ससुराली जनों पर लगा साजिश का आरोप।

in #crime2 years ago

कासगंज -जिले की पटियाली कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की बीमारी के चलते मौत हो गई है। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर उपचार ना कराने एवं साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
IMG-20220523-WA0072.jpg
घटना का शिकार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर तिगरा निवासी देवेंद्र की 24 वर्षीय पत्नी रीता हुई है। वह पिछले दिनों से बीमार चल रही थी। उसका उपचार जारी था। जानकारी पर पहुंचे जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के निवासी मृतका के पिता प्रतिपाल ने बताया है कि उनकी बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। ससुराली जनों ने उसका उपचार नहीं कराया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उन्होंने साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीपी सिंह का कहना है कि शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।