दिल्ली में 16 साल के लड़के की सूए से गोदकर हत्या

in #crimelast year

दिल्ली में 16 साल के लड़के की सूए से गोदकर हत्या। बर्फ तोड़ने वाले को लड़के के पेट में कई बार मारा, लड़के की मौत। घटना बाहरी उत्तरी जिले के बांकनेर गांव की।

नरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांकनेर गांव के स्कूल के पास निखिल भारद्वाज नाम का लड़का सड़क पर ही था कि अचानक कुछ लड़कों ने उसके ऊपर धावा बोल दिया और उसके पेट में 6 से 7 बार बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोप दिया। घायल को तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरस ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निखिल नौवीं क्लास में पढ़ता था। घर के पास ही सड़क पर था उसी दौरान इस घटना को हमलावरों ने अंजाम दिया। हमलावर किस व्हीकल से आए थे ? कौन थे ? यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। परिवार के लोग भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे हैं उन्हें भी इस बाबत ज्यादा जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों को इतना कहना जरूर है कि किसी भी तरह की कोई दुश्मनी उनकी नहीं थी किसने इस घटना को अंजाम दिया इसलिए उन्हें इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं है।

--- फिलहाल नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।