हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त आलाकत्ल डण्डे सहित गिरफ्तार

in #crime2 years ago

थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

जनपद मुज़फ्फरनगर के थानाक्षेत्र बुढाना के जंगल ग्राम सुल्तानपुर में एक युवक, विपिन निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना घायल अवस्था में मिला था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक के परिजनों द्वारा दिनांक 24.04.2022 को थाना बुढाना को लिखित तहरीर दी थी जिसके आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आज दिनांक 25.04.2022 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा उपरोक्त हत्या के अभियोग में वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल डंडे बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
1. रवि पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. आकाश उर्फ सन्नी पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-
1. आलाकत्ल 02 डण्डे खून से सने हुए।

हत्या का कारण- अभियुक्त रवि की बहन की कुछ समय पूर्व शादी हो गयी थी परन्तु मृतक विपिन शादी होने के बाद भी उसकी बहन को परेशान कर रहा था जिस कारण दोनों अभियुक्तों द्वारा विपिन की हत्या कर दी गयी थी।

![IMG-20220425-WA0053.jpg](https://images.wortheum.news/DQmVPFkXp7ajwLw1eTmigvchQLuYKd5BV6AykfBj2kCnxQj/IMG-20220425-WA0053.jpg)
Sort:  

लाइक कीजिए फॉलो कीजिए