स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने मारा छापा

in #crime2 years ago

P. O news

28ec5aca-feec-4256-a9ae-bb5852905d15.jpeg

लखनऊ:रविवार को राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित आईक्यू टावर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहे होने की सूचना स्थानीय लोगो ने यूपी-112 पर शिकायत की।जिसपर त्वरित कार्यवाही कर एसीपी महानगर जया शांडिल्य ने विकासनगर पुलिस के साथ रविवार दोपहर को अचानक छापा मार दिया। इस छापे से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने संचालक समेत पांच महिला और तीन पुरुषों को वहां पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुयें मिली है। पकड़ी गई तीन महिलायें पड़ोसी जिलों की रहने वाली हैं। इस मामले में विकासनगर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक संचालक ने अपने नियमित ग्राहकों के लिये व्हाटस ऐप ग्रुप बना रखा था। इस पर ही लड़कियों के साथ टाइम स्लाट की बुकिंग होती थी। ये लोग आपस में व्हाटसएप कॉल ही करते थे। इनके मोबाइल से पुलिस को कई और लोगों के बारे में पता चला है जो ऐसे स्पा सेंटर का संचालन कर रहे हैं। इनमें से कई ने अब छोटे जिलों में भी अपने केन्द्र खोल रखे हैं।

विकास नगर में एक प्राइमरी स्कूल के पास आईक्यू टावर नाम के कॉम्प्लेक्स में रोज डे यूनिसेक्स सैलून के नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। इसका संचालक प्रद्युम्मन सिंह है। एसीपी जया शांडिल्य के मुताबिक यहां रहे स्पा सेंटर के खिलाफ शिकायत मिलते ही छापा मारा गया था। यहां के लोगों ने मौके पर पुलिस से कहाकि इन लोगों की हरकतों की वजह से वह लोग परेशान थे। कई बार देर रात तक यहां लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने जब आरोपितों से पूछताछ की तो सामने आया कि इस स्पा सेंटर में सीतापुर, बाराबंकी से लड़कियां आती थीं। मौके पर मिली दो लड़कियां बाहर से ही आयी थीं, जबकि तीन लड़कियां गुड़म्बा, महानगर की थी। संचालक प्रद्युम्मन सिंह मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। उसके साथ पकड़े गये लोगों में बाराबंकी का अशोक कुमार और गोलू शर्मा शामिल है।