पुलिस जवान ने जमीनी विवाद में चलाई गोली, तीन घायल

in #crime2 years ago

1658686174506.jpeg

पुलिस जवान ने जमीनी विवाद में चलाई गोली, तीन घायल
sandeepkumar (60) in santkabirnagar • 5 hours ago
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के मरुधर मंगल गांव में रविवार सुबह मकान में बन रहे बरजे को लेकर एक पक्ष के सिपाही व बीएसएफ जवान ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दिया जिसमें दूसरे पक्ष धायल हो गये है घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा छज्जा निकालने वाले व्यक्ति की सम्पति की जांच कराई जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है स्थिति सामान्य है फायरिंग से गांव में अफरा- तफरी मच गई। हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खजनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।