पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वृद्ध महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

in #crime2 years ago

IMG-20220716-WA0008.jpg

बिजनौर जनपद के थाना क्षेत्र नगीना देहात की रहने वाली हाजरा उम्र करीब 62 वर्ष पत्नी साबिर अली निवासी ग्राम सत्तार वाला की दिनाँक 14/15 जुलाई जो अपने घर पर सोते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना नगीना देहात पर मु.अ. सं. 194/22 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा हत्या जैसे जघन्य घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना नगीना देहात पुलिस को घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगीना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना नगीना देहात पुलिस द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2022 को मुखबिर की सूचना पर त्रिलोक वाला तिराहा नजीबाबाद- नगीना रोड से घटना में संलिप्त अभियुक्त वाजिद पुत्र सईद अहमद निवासी ग्राम सत्तार वाला थाना नगीना देहात को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर जंगल ग्राम सत्तार वाला से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल छूरा व घटना के दौरान पहनी शर्ट जिस पर खून के स्पॉट लगे हैं। अवैध छूरा बरामदगी के संबंध में थाना नगीना देहात पर मुकदमा अपराध संख्या 196/ 22 धारा 4/25 आर्म एक्ट बनाम वाजिद पंजीकृत किया गया।

पूछताछ पर पुलिस ने बताया कि वाजिद शराब पीने का आदी है इसी कारण उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था जिससे उसकी पत्नी छह-सात महीने पूर्व अपने मायके चली गई थी तथा वहीं रह रही है। रिश्ते में अभियुक्त मृतका हाजरा का भतीजा लगता है तथा दोनों के मकान बराबर में ही है 14-15 की रात्रि में वह शराब के नशे में अपने मकान की छत पर लेट रहा था इसी दौरान उसके अंदर हैवानियत जाग गई। जैस ही वो अपने मकान से नीचे उतरा, तो हाजरा जाग गई। समाज में अपनी बदनामी व इज्जत खराब होने के डर से उसने हाजरा के गले पर छुरे से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा वहां से भाग गया।