केबल फुंकने से तीन घंटे बिजली रही गुल

in #crime9 months ago

अमेठी सिटी। गौरीगंज के शुभावतपुर के पास बुधवार सुबह केबल फुंक गई। जिससे तहसील फीडर की आपूर्ति सुबह तीन घंटे बंद रही। इससे 1800 लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच एकाएक शुभावतपुर के पास केबल फुंक गया। केबल जलने के कारण लगा बाक्स भी फुंक गया। तहसील फीडर में नवोदय विद्यालय, सीडीओ आफिस, तहसील, कलेक्ट्रेट व बरनाटीकर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। भोर में बिजली गुल होने से यहां पर रह रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग अधिकारियों को फोन करने लगे। इसके बाद कर्मियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया।यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

रिमझिम बारिश के कारण लाइन की मरम्मत में समस्या आई। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों को राहत मिली। अवर अभियंता अमृतलाल ने बताया कि केबल फुंकने के कारण समस्या आई थी, सही करा दिया गया है।

पानी को लेकर हुई परेशानी

  • सुबह बिजली जाने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हुई। बरनाटीकर में जहां पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी, वहीं अन्य इलाकों में आरओ का मोटर नहीं चल सका। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    ट्रिपिंग से भी समस्या- बुधवार को दिन भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आजाद, अमरेश, मोहन का कहना था कि ट्रिपिंग के कारण दिक्कत आई।
    khabha-para-caugdhhakara-falta-thaka-karata-karamacara_1704307120.jpeg