यमुना पुश्ते के किनारे हुई हत्या के केस को दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सुलझाया

in #crime2 years ago

AA News Video

बुराड़ी यमुना पुश्ते के किनारे हुई हत्या के केस को दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूटा गया फोन और पैसे भी पुलिस ने बरामद किए। सभी आरोपी मृतक के दोस्त हैं। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई थी जो उसे क्षेत्र का रहने वाला था। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंफॉर्मेशन के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। पहला आरोपी अंकित कुमार उर्फ जोकर जोकि बंगाली कॉलोनी का रहने वाला है जिसकी उम्र 19 साल है।
दूसरा आरोपी सूरज कुमार शिव कुंज संत नगर का रहने वाला है , इसकी उम्र 19 साल है।
तीसरा आरोपी विनोद कुमार यादव उर्फ मोनू है यह भी शिव कुंज संत नगर बुराड़ी का ही रहने वाला है।
फिलहाल इन तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी बिग राशन बाजार कौशिक एनक्लेव बुराड़ी में नौकरी करते थे। यहीं पर मृतक भी मैनेजर के रूप में नौकरी करता था। एक शख्स को नौकरी से निकाले जाने के बाद ये तीन लोग नौकरी से निकाले गए अपने दोस्त का बदला लेने की योजना बना रहे थे और इसी दौरान मृतक को उन्होंने साथ में लिया और शराब पीने के बाद उसकी गले को पेपर कटर से काटा और पत्थरो से उसके चेहरे को कुचल दिया और उसके ₹40000 व मोबाइल फोन भी लूट लिया।
सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।