Asia Cup 2022 : भारत और पाकिस्तान के सबसे बड़े खिलाड़ी, दो भारतीय और दो पाकिस्तानी शामिल

in #cricket2 years ago

sabse-bade-khiladi-1661511375.jpg

Asia Cup 2022 : इस बार ऐसा पहला मौका होगा, जब भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम टी20 मैच खेलने के लिए उतरेंगी, लेकिन उसमें शोएब मलिक (shoaib malik) खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
India TV Hindi News
liveTV

Hindi News खेल क्रिकेट
Asia Cup 2022 : भारत और पाकिस्तान के सबसे बड़े खिलाड़ी, दो भारतीय और दो पाकिस्तानी शामिल
Asia Cup 2022 : इस बार ऐसा पहला मौका होगा, जब भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम टी20 मैच खेलने के लिए उतरेंगी, लेकिन उसमें शोएब मलिक (shoaib malik) खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
Asia Cup 2022 : भारत और पाकिस्तान के सबसे बड़े खिलाड़ी, दो भारतीय और दो पाकिस्तानी शामिल
Image Source : INDIA TV
Written By: Pankaj Mishra 26 Aug 2022, 16:28:52 IST

HIGHLIGHTS
भारत बनाम पाकिस्तान टी20I मुकाबले में विराट कोहली के सबसे ज्यादा रनपहली बार टी20I में शोएब मलिक के बिना उतरेगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीमलिस्ट में भारत के युवराज सिंह और पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज भी शामिल
Asia Cup 2022 Most Runs in IND vs PAK T20I Matches: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में एक बार फिर महामुकाबला होने जा रहा है। इसे अगर क्रिकेट की दुनिया का सुपरहिट मुकाबला कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्तों के कारण अब सीरीज नहीं खेली जाती है, लेकिन इसके बाद भी भारत और पाकिस्तान के टी20 इंटरनेशनल का इतिहास बहुत पुराना है। साल 2007 के टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच हुआ था। इसके बाद से अब तक नौ बार दोनों टीमें टकरा चुकी हैं, जिसमें भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक जो मुकाबले हुए हैं, उसमें सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों के सबसे बड़े खिलाड़ी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, क्योंकि दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन कोहली ने ही बनाए हैं। उन्होंने सात मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेले हैं। इसमें उन्होंने 311 रन ठोके हैं। उनका औसत 77.75 की औसत से रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 188.25 का रहा है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन सात में से तीन बार अर्धशतक भी जमाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर आते हैं पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक। उन्होंने भारत के खिलाफ अभी तक नौ मैच खेले हैं, यानी अभी तक टी20 के सभी मुकाबलों में वे शामिल रहे हैं, उन्होंने इस दौरान 164 रन बनाए हैं, जो पाकिस्तानी टीम की ओर से सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 27.33 की औसत से रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 103.79 का रहा है। वे केवल एक ही बार अर्धशतकीय पारी खेल पाए हैं। तीसरे नंबर पर आते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज। उन्होंने भारत के खिलाफ आठ टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 156 रन दर्ज हैं। भारत के खिलाफ इन मैचों में उनका औसत 26 है, वहीं स्ट्राइक रेट 118.18 है। उनके नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर आते हैं भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह। उनका भी बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ खूब बोला है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में आठ मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 155 रन दर्ज हैं। उनका औसत 25.83 का रहा है, वहीं स्ट्राइक रेट 109.92 का है। उन्होंने भी एक ही बार पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया है।