66 की उम्र में अरुण लाल ने की दूसरी शादी, Kiss करते फोटो हुई वायरल

in #cricket2 years ago

IMG-20220502-WA0247.jpgभारत के पूर्व ओपनर अरुण लाल 66 साल की उम्र में बुलबुल साहा से दूसरी शादी की है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही सगाई की थी। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। हाल ही में इन दोंनों की हल्दी की फोटो भी सोशल माडिया पर वायरल हुई थी। अरुण लाल ने इससे पहले रीना से शादी की थी। रीना ने उन्हें दूसरी शादी के लिए रजामंदी दे दी थी, जिसके बाद इन दोंनों ने शादी की। रीना लंबे समय से बीमार हैं, वे पति की दूसरी शादी से काफी खुश हैं। अरुण लाल और बुलबुल साहा की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल माडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अरुण लाल ने कोलकाता के एक होटल में ये शादी की। शादी के बाद की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, एक फोटो में अरुण लाल बुलबुल साहा को Kiss करते नजर आ रहे हैं।

IMG-20220502-WA0248.jpgअरुण लाल (Arun Lal) का जन्म 1955 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ। अरुण ने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया था, लेकिन साल 2016 में उन्हें कैंसर हो गया, जिसके बाद उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी। अरुण बंगाल क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं। अरुण लाल ने साल 1982 से 89 के बीच भारत के लिए कुल 16 टेस्‍ट और 13 वनडे मैच खेले। इस दौरान उनके बल्‍ले से टेस्‍ट में 729 और वनडे में 122 रन निकले। टेस्‍ट में उनके बल्‍ले से छह अर्धशतक और वनडे एक अर्धशतक आया।