महोली पुलिस ने नाजायज असलहा फैक्ट्री का किया राजफाश

in #craime2 years ago

Screenshot_20220529-122221_2.png
रवीन्द्र सक्सेना सीतापुर।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के दिशा निर्देशों के क्रम में सीओ महोली अमन सिंह के मार्गदर्शन में महोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर महोली पुलिस के द्वारा इलाके के ग्राम हरैया फत्तेपुर में संचालित हो रही नाजायज असलहा फैक्ट्री का राजफाश किया है।
इस संदर्भ में सीओ महोली अमन सिंह ने बताया कि छापामारी के दौरान मौके से बने हुए 9 असलहे एवं इस व्यापार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ महोली अमन सिंह की माने तो अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।