लोक अदालत में निस्तारित हुए 7477 मामले

in #court2 years ago

औरैया जिला जजी परिसर व बाह्य न्यायालय बिधूना में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें 7477 वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने परिसर में नव निर्मित दो कक्षों का लोकार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेसिंग हाल में दीप प्रज्वलन कर किया। बिधूना में नव निर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण किया। जनपद की लोक अदालत में अब तक सबसे अधिक मामले निस्तारित हुए। 14_05_2022-14aur_18_14052022_303_22712325_185750.jpgजनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय साधना रानी ठाकुर ने किया। उन्होंने जनपद न्यायालय में स्थापित नए भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने लोक अदालत में निस्तारण को सुलभ व सस्ता न्याय बताया और सुलझ समझौते के आधार पर अधिकाधिक वादकारियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वादकारियों को समय से न्याय दिलाने पर मेहनत की जाए। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत, पूर्व अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। बिधूना मुंसिफी परिसर में नव निर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण किया। अधिवक्ताओं को बहुत जल्द एसीजेएम की तैनाती कराने का भरोसा दिया। अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को बुके भेंटकर सम्मान किया। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, एडीजे राजेश चौधरी, परिवार न्यायालय रणन्जय वर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना सुरभी श्री गुप्ता, अपर सिविल जज नेपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद आकिल कुरैशी आदि मौजूद रहे।