रिश्वत मांगने और भ्रष्टाचार करने पर कैसे करें शिकायत,मॉकड्रिल में विजिलेंस ने दी जानकारी

in #corruption11 months ago

Screenshot_20231030_172610_Gallery.jpg

आगरा। आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के प्रक्रिया के बारे में और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मॉकड्रिल में जीएसटी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

सूरसदन में आयोजित हुई कार्यशाला में विजिलेंस के एसपी शगुन गौतम ने बताया कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया में सबसे पहले शिकायत दर्ज की जाती है। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम जांच करती है और अगर शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए कई तरह के तरीके अपनाए जाते हैं। इसमें मॉकड्रिल, छापेमारी, गिरफ्तारी आदि शामिल हैं।

कार्यशाला में विजिलेंस ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। उसे किसी के साथ साझा नहीं किया जाता। कार्यशाला में जीएसटी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विजिलेंस अधिकारियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बारे में सवाल जवाब भी किए।

Screenshot_20231030_172610_Gallery.jpg

विजिलेंस के एसपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकारी विभाग से लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से समाज को बहुत नुकसान होता है। इसीलिए सभी को मिलकर भ्रष्टाचार को रोकने का प्रयास करना चाहिए। वहीं उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए आपको अपना नाम पता और फोन नंबर देना है। साथ ही आपको भ्रष्टाचार के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।

भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विजिलेंस की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

विजिलेंस कार्यालय में जाकर शिकायत दे सकते हैं।

विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Sort:  

घूसखोरी बहुत बड़ी समस्या है।

खून में घुस गई है घूसखोरी....