निगम और ठेकेदारों की नूरा कुश्ती के चलते नगर निगम को करोड़ों का हो रहा नुकसान : वाजिद निसार

in #corruption8 months ago

Screenshot_20240102_165452_Gallery.jpg

आगरा। सुलहकुल और प्रेम की नगरी आगरा में सभी समाज, वर्ग के लोग प्रेम भावना के साथ रहते हैं। जनपद के लोगों का खान-पान भी बहुत मिलता जुलता है, जहां लाखों लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं तो वहीं लाखों लोग मांसाहारी हैं। शाकाहारी लोगों को सब्जी मंडी से सब्जियां आराम से मिल जाती हैं, लेकिन मांसाहारी लोगों को नगर निगम द्वारा व्यापारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले मांस को ही दुकानों पर बेचा जाता है। पिछले कुछ समय से नगर निगम के अधिकारियों की हठ धर्मिता और मनमानी के चलते शहर में मांस की बिक्री बंद हो गई है। नगर निगम का स्लॉटर हाउस 17 दिसंबर 2023 से बंद कर दिया गया है, जिसके कारण आगरा स्लॉटर हाउस व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के साथ- साथ फुटकर विक्रेता और खरीददार परेशान हैं। नगर निगम के अधिकारियों की हर धर्मिता और मनमानी के चलते आगरा स्लॉटर हाउस व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नगर निगम की इस कार्यप्रणाली से आहत हैं। एसोसिएशन के महामंत्री इरशाद अहमद ने कहा है कि पशु कल्याण अधिकारी अजय कुमार यादव एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ देने के लिए यह प्रपंच कर रहे हैं।

आगरा स्लॉटर हाउस व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन पशु कल्याण अधिकारी के साथ साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़ा कर रही है। मीट कारोबारियों का कहना है कि स्लॉटर हाउस के बंद होने से जहां फुटकर व्यापारियों के साथ- साथ नॉनवेज खाने वाले ग्राहक भी बेहद परेशान हैं। अगर जल्दी इसका समाधान नहीं किया गया तो शांति व्यवस्था भंग होने से इनकार नहीं किया जा सकता। आगरा स्लॉट हाउस व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, और उच्च अधिकारी आंख बंद किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पशु कल्याण अधिकारी अजय यादव एक निजी कंपनी को लाभ देने के चलते नगर निगम को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस से हजारों लोगों के घर चलते हैं, लेकिन कुछ लोगों की निजी स्वार्थ पूर्ति के चलते जहां सरकार को राजस्व की हानि हो रही है तो वहीं कुछ अधिकारियों की जेबें गर्म हो रही हैं।

सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने आरोप लगाया है कि स्लॉटर हाउस में अल सुबहाना लाहाम फूड्स फ्रोजन कंपनी नियम विरुद्ध बछड़ों एवं अन्य पशुओं के छोटे बच्चों का जबरन कटान किया जा रहा है, जो कि नगर निगम एवं सरकार की गाइडलाइन का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस स्लॉटर हाउस में जानवरों के छोटे बच्चों को जमकर काटा जा रहा है और इस ओर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते जानवरों की एक नस्ल भी खत्म होने को है। उन्होंने कहा कि हम उच्च अधिकारियों से नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अजय यादव पर जांच की मांग करते हैं।

वही इस संबंध में आगरा स्लॉटर हाउस व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री इरशाद अहमद कुरैशी का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा महापौर को बताया गया है कि स्लॉटर हाउस कई वर्षों से बंद है, और इस लॉटरी हाउस से किसी भी तरीके की कोई आय नहीं हो रही। जिसके चलते नगर निगम के स्लॉटर हाउस को महापौर द्वारा बंद करने का निर्णय लिया गया जो कि मीट कारोबारियों के लिए एक बढ़ा कुठाराघात है। महामंत्री इरशाद ने कहा कि मीट को अधिकतर गरीब तबके के लोग सेवन करते हैं, चाहे वह किसी भी मज़हब के हों।