विवादों के बीच कांग्रेस का हुआ सम्मेलन

in #controversies2 years ago

IMG_20220820_220506.jpg
पुलिस के साये में हुई कांग्रेस की रायशुमारी

अनूपपुर। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में मौजूद कांग्रेस पार्टी समूचे प्रदेश भर में जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर नगर समेत प्रदेश भर में राय सुमारी का दौर चल रहा है। मगर अयोजित हुई जिला मुख्यालय की बैठक में आपसी विवाद भी कार्यकर्ताओं को रास नही आया। जिसके चलते अपने अपने विधान सभा से जिला अध्यक्ष को बनाने की तैयारी विधायक करते नजर आए।
कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ता को बुलाया गया था जिसके लिए संगठन का चुनाव कराया जा रहा है। पार्टी के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जिला अध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा है।
मगर अयोजित हो रहे कार्यक्रम के बीच में में कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी में आपसी कहा सुनी हो गई। जिसके चलते कार्यक्रम के बीच में पुलिस को दखल देना पड़ा और पूरा कार्यक्रम पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान के बीच हुई कहासुनी
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान जिला अध्यक्ष विधायक फूंदे लाल के बीच रजिस्टर में साइन कराने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें एक दूसरे को मारने की भी बात सामने आई।
विधायक के व्यवहार से नाराज दिखे कार्यकर्ता
कांग्रेस के कार्यक्रम में इस तरह के विवाद होते नजर आते है। मंच की गरिमा भी इस कार्यक्रम में टूटती दिखी। जिसका कारण कोतमा विधायक सुनील सराफ के साथ भी कार्यकर्ताओं का विवाद हुआ। उसके बाद कोतमा विधायक भी मंच से अपना आपा खोते नजर आए। ये विवाद कोतमा विधायक के मंच से संबोधन करने के दौरान भी देखने को मिला।
संगठन की बैठक में निकली ब्यक्तिगत नाराज़गी
संगठन की इस बैठक में शमिल हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने की जगह एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए। बैठक के बीच में ही हुए विवादो में ये बात भी देखने को मिली की अपने विधायक से नाराज कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत नाराजगी भी संगठन के पदाधिकारी के सामने रखी। जिस बात पर प्रदेश से आए कांग्रेस के एपीआरओ के द्वारा भी कही गई।
पार्टी में हो अनुशासन
कांग्रेस का यह कार्यक्रम भरी बारिश के बीच भी जारी रहा। कार्यकर्ता और पदाधिकारी में हुए घमाशान के बीच सभी ने पार्टी के अंदर अनुशासन होने की बात भी कही ,मगर पार्टी के कार्यक्रम में पुलिस की मौजूदगी ये जरूर बता रही थी कि पार्टी और उसके पदाधिकारी कितने अनुशासन में है।
आदिवासी चहरा नही पसंद _जिला अध्यक्ष
मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जैसे ही जिला अध्यक्ष फूंदे लाल आए तो उनके भी द्वारा दवी जुबान में अपने क्षेत्र से जिला अध्यक्ष की बता कहीं गई साथ ही ये भी कहने से भी नही चुके की जिला अध्यक्ष में एक आदिवासी का चहरा किसको पसंद है किसको नही ये बात उनको पता है। पार्टी जिस किसी को जिला अध्यक्ष बनाएगी हम सभी सभी पार्टी को मजबूत करने में अपना सहयोग जरूर देगे। मगर मंच ये जिला अध्यक्ष ने ये बात भी कही की कांग्रेस और मेरे कार्यकर्ता भी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

Sort:  

Like my post please

आप की सभी न्यूज को लाईक कर दिया है आप भी करे धन्यवाद

Good