कंटेनर ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर

in #container11 days ago
  • कंटेनर ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर
  • पांच यात्री घायल, एक महिला यात्री की हालत गंभीर
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में अंजनिया के मेंढाताल घाटी के पास हुआ हादसा

1000218984.jpg

मंडला:-अंजनिया क्षेत्र में मेढाताल घाट के पास एक न्यू स्टार भोपाल बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा पीछे से आ रहे ट्राला नेे बस को टक्कर मार दी। हादसे में सवार यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अंजनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी अंजनिया पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार बुधवार रात्रि 7.30 बजे नेशनल हाईवे 30 में अंजनिया के नजदीक मेंढाताल घाटी के पेट्रोल पंप के पास एक चलती बस को पीछे से कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। पीछे से जोरदार टक्कर के कारण बस में पीछे बैठे यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अंजनिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडला रेफर कर दिया।

1000218985.jpg

बताया गया कि घटना में बस न्यू स्टार है जो बिछिया से भोपाल जा रही थी, इसी दौरान बस के घाट उतारने के दौरान पेट्रोल पंप के पास रुकी और पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां दोनों वाहन बस और कंटेनर ट्रक को कब्जे में लिया। हादसे में पांच यात्री घायल हुए है। जिसमें तीन पुरूष और दो महिला है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।