Congress President Election: अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ शुरू हुई यह बड़ी लड़ाई

in #congress2 years ago

Congress President Election: कांग्रेस के नेता खुलकर शशि थरूर का विरोध करने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं इस बात की है कि चुनाव से पहले ही जब कांग्रेस की राजनीति इतनी चरम पर है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में कितनी खेमेबंदी रहेगी...
कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इस नोटिफिकेशन के साथ-साथ कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई भी उभर कर सामने आने लगी है। कांग्रेस के नाराज नेताओं के ग्रुप जी-23 से खबर निकल कर आ रही है कि एक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में जोर-आजमाइश कर सकते हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस की इकाइयों से राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास होकर आ रहा है। जबकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा हो चुकी है। कांग्रेस के नेता खुलकर शशि थरूर का विरोध करने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं इस बात की है कि चुनाव से पहले ही जब कांग्रेस की राजनीति इतनी चरम पर है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में कितनी खेमेबंदी रहेगी। इन सबके साथ आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौतियां भी पैदा हो रही हैं।