करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा

in #congress2 years ago

IMG_20220415_224055.jpgपंकज मिश्रा सीतापुर। लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान पर नैताओ की बैठक की गई। बैठक के दौरान 2022 के विधान सभा चुनाव में हुई पार्टी की करारी हार पर समीक्षा हुई, वहीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया। पार्टी पदाधिकारियों को निर्धारित समय में सदस्यता अभियान पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पार्टी के राजनीतिक ताने-बाने को मजबूत करने के इरादे से कांग्रेसियों द्वारा पिछले वर्ष नवंबर से प्रदेश में जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था, विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार के चलते इसमें रोक लग गई। पार्टी सदस्यता अभियान की अवधि पहले 31 मार्च तक थी पर जिन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वहां हार की हताशा से उबर रही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सदस्यता अभियान के समय को 15 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया। सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में उत्तर प्रदेश से संबद्ध पार्टी के सभी राष्ट्रीय सचिव प्रदेश उपाध्यक्ष महासचिव व सचिव जिला व शहर अध्यक्ष तथा सहायक चुनाव अधिकारी शामिल किये गये। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की बारीकियों के बारे में जानकारी देकर जिला और उसके निचले स्तर पर तेजी से काम पूरा किये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक को राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी धीरज गुर्जर बाजीराव रोहित चौधरी जुबेर खान सत्यनारायण पटेल व मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी वाइस चेयर मैन पंकज श्रीवास्तव संगठन प्रभारी दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया।