विवादित पादरी से राहुल गांधी की बातचीत, कहा जीसस ही असली भगवान !

in #congress2 years ago

n4214107981662800539827233533035f2b98459a4975a03e45edafec22d25a88ad8451dff146ea00af9cee.jpg

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विवादित कैथलिक पादरी जार्ज पोनैय्या से तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में मुलाकात की।

इस मुलाकात का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधा है।

मुट्टीडिचन पराई चर्च में हुई राहुल गांधी और पादरी की बातचीत जो वीडियो वायरल हुआ उसमें राहुल गांधी को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, "यीशु मसीह भगवान का एक रूप है? क्या यह सही है?" उनके इस सवाल पर पादरी जॉर्ज पोन्निया ने कहा, 'नहीं, वही असली भगवान हैं'।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पादरी के साथ गांधी का वीडियो साझा करते हुए कहा, 'राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले जॉर्ज पोन्नैया ने कहा कि ईसा मसीह ही एकमात्र वास्तविक ईश्वर है न कि कोई शक्ति या अन्य भगवान।' पूनावाला ने ट्वीट किया, 'इस व्यक्ति को हिंदुओं के खिलाफ घृणा के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था, 'मैं जूते इसलिए पहनता हूं ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर सकें।' भारत जोड़ो, भारत तोड़ो प्रतीकों के साथ है।'

राहुल गांधी की पोनैय्या से बातचीत का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस बचाव की मुद्र में आ गई है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया तथा कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी 'भारत जोड़ो यात्रा' के सफलतापूर्वक शुरू होने के बाद से हताश हो गयी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, 'भाजपा की 'हेट फैक्ट्री' गांधी के संबंध में एक घटिया ट्वीट प्रसारित कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है।' उन्होंने ट्वीट किया, 'यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है। भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।'

रमेश ने आरापे लगाया, 'जो लोग महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। जिन लोगों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे, गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या की, वे आज सवाल उठा रहे हैं। कैसा घटिया मजाक है। भारत जोड़ो यात्रा की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास बुरी तरह विफल होंगे।'