कांग्रेस अंग्रेजों की तरह जाति और भाषा के नाम पर विभाजन चाहती है: भूपेंद्र सिंह चौधरी

बलिया 16 सितम्बरः (डेस्क)भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की अंग्रेजों से की तुलना

IMG_20240812_152352_208.jpg

बलिया जिले में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की अंग्रेजों से तुलना करते हुए कहा कि अंग्रेजों की तर्ज पर देश में जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन कांग्रेस जैसी पार्टी को ही सूट करता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारा देश को लंबे समय तक गुलाम करने वालों ने हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को जिस प्रकार से रौंदने का काम किया उसके उपरांत सत्ता में आने वाली पार्टी का भी वही एजेंडा रहा।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
बसंतपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक देश में राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी ने समाज के जिस प्रकार से देश को विभाजित कर के रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह जानती थी कि देश में इतनी सामाजिक एवं भाषाई विविधताएं हैं कि कोई राष्ट्रीय पार्टी खड़ी नहीं हो पायेगी।

भाजपा का एजेंडा राष्ट्र निर्माण का
वहीं उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी और जन संघ के रूप में हम आगे बढ़ते चले गए तो हमने हमेशा कहा, हमारी संस्कृति, विरासत तथा हमारी आस्था और अपनी परम्परा के आधार पर हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे- आपके लिए गर्व का विषय है कि आप सभी के आशीर्वाद से देश में प्रधानमंत्री मोदी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का अवसर मिला।