कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुरू, सोनिया गांधी ने दिया खास संदेश

in #congress2 years ago

2022_9img04_sep_2022_pti09_04_2022_000095a-sixteen_nine.jpg

कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक मेगा रैली से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूरा मुल्क इस यात्रा को लेकर उत्सुक: गहलोत
भारत जोड़ो यात्रा पर राजस्थान CM और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा मुल्क इस यात्रा को लेकर उत्सुक है। देश में सामाजिक ताना-बाना कैसे मजबूत हो, जाति एवं धर्म के नाम पर चल रहे ध्रुवीकरण को कैसे मिटाएं और आपस में प्यार रहे, यह संदेश लेकर राहुल जी इस यात्रा पर निकल गए हैं।

राहुल ने कही यह बात
कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बहुत बेहद खुशी है। आज़ादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

गहलोत बोले- राहुल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस मजबूत होगी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की तरफदारी की। उन्होंने कहा कि राहुल के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी। आज भी कांग्रेस में लोग यह भावना रखते हैं कि राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।

राहुल गांधी ने कही यह बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने नफरत और विभाजन की राजनीति के कारण अपने पिता को खो दिया। मैं अब अपने देश को नहीं खो सकता। घृणा पर प्रेम की विजय होगी। हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे।