नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं ले पाएँगे हिस्सा
भारत के नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा नहीं ले पाएँगे. समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता के हवाले से ये जानकारी दी है।
राजीव मेहता ने एएनआई को बताया है कि वर्ल्ड एथलेटिक चैम्पियनशिप में जैवलिन थ्रो के फ़ाइनल में वे घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि ख़ुद नीरज चोपड़ा ने उन्हें ये जानकारी दी है। राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा पदक के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे।
हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था। जबकि टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।