Commonwealth games- झारखंड की बेटियों ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

in #commonwealth2 years ago (edited)

1249680-lawn-bowls.jpg
भारतीय लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिये प्रेरित भी किय। भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17-10 से हराया। झारखंड की दो बेटियों रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे ने बढ़ाया देश का मान। पिंकी और नयनमोनी सैकिया का भी अमूल्य योगदान। राष्ट्रमंडल खेलों में चौथा स्वर्ण पदक। हर लवली चौबे झारखंड पुलिस में कांस्टेबल हैं। रूपा रानी तिर्की रांची से हैं और खेल विभाग रामगढ़ में कार्यरत हैं।