कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए कैसी है तबीयत

in #comedian2 years ago

Comedian-Raju-Srivastavas-team-told-about-his-condition-suffered-a.jpg

देश के जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव आज जिम में वर्कआउट के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए। इसके बाद जिम ट्रेनर ने तुरंत राजू को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने कार्डियक अरेस्ट आने की पुष्टि की। वहीं डॉक्टर ने उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया।

इधर खबर फैलते ही खलबली मच गई। कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेता उनका हालत जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं दुखद खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया में बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। बता दें कि कि राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी है।

इसके स्पिन ऑफ शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज- चैंपियंस' को राजू ने जीता और वे किंग ऑफ कॉमेडी बने। राजू बिग बॉस 3, नच बलिए 6 जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहे। राजू कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी नजर आएं। राजू एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ नेता भी हैं। उन्होंने 2014 में बीजेपी ज्वॉइन की थी।

Sort:  

Aapko follow kiya hai aap follow back kijiye please