उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 24 लेखपालों को वितरित किये गए नियुक्ति-पत्र।

in #cmyogi2 months ago (edited)

हाथरस - 10 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन, लखनऊ में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7720 लेखपालों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये।

IMG-20240710-WA0021.jpg

इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित चयनित लेखपालों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सि0 राऊ बीरेन्द्र सिंह राना, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं जिलाधिकारी आशीष कुमार ने नव-नियुक्त 24 लेखपालों को नियुक्ति-पत्र वितरित करते हुए लेखपालों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकॉमनायें दीं।

IMG-20240710-WA0025.jpg

हाथरस जनपद को कुल 24 लेखपाल मिलें हैं, जिसमें से हाथरस तहसील को 07, सादाबाद तहसील को 08, सासनी तहसील को 03 एवं सि0 राऊ तहसील को 06 लेखपाल मिलें हैं।

IMG-20240710-WA0016.jpg

जनप्रतिनिधिगणों ने नव नियुक्त लेखपालों से कहा कि आप लोग अपनी मेहनत एवं परिश्रम से यहॉ तक पहुॅचे हैं। नियमानुसार शासकीय कार्यों का सम्पादन करें। उन्होंने नव-नियुक्त लेखपालों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकॉमनायें दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अपने परिश्रम एवं मेहनत से इस अवसर को प्राप्त किया है। गॉव में राजस्व से जुड़ी हुई छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण में आप महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होने नव नियुक्त लेखपालों से अपेक्षा की कि अपने कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर ही निस्तारित करेंगे।

IMG-20240710-WA0020.jpg

जिलाधिकारी ने नव-नियुक्त लेखपालों से कहा कि आप लोगों को सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्य करने का सुनहरा अवसर मिला है। आप अपने कार्यों से छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण करते हुए उत्कृष्ट कीर्तिमान स्थापित करें। लेखपाल राजस्व विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लोगों से विनम्रतापूर्वक संवाद करें। पारदर्शी तरीके से अपने कार्यों को सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संहिता का विधिवत अध्ययन करें एवं समय-समय पर जारी शासनादेश को विधिवत पढ़ें, जिससे गॉव में राजस्व से जुड़ी हुई छोटी-छोटी समस्याओं को नियमानुसार आसानी से निस्तारित कर सकें।

IMG-20240710-WA0017.jpg

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सादाबाद, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सासनी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तथा लेखपाल आदि उपस्थित रहे।