प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आत्मनिर्भर 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित;- जिला मंडला

in #cm2 years ago

IMG_20220921_080329.JPGप्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना आत्मनिर्भर भारत की ओर नई पहल
योजना का लाभ लेने 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मत्स्य पालन विभाग भारत सरकार द्वारा हाल ही में एक फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत जलीय जीवों एवं उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से मछली उत्पादको के साथ-साथ उत्पादकता प्रौद्योगिक, आधुनिकीकरण, मत्स्य श्रृंखला, ट्रेसविलिटी, गुणवत्ता को मजबूत करना एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजनान्तर्गत फिशर, मछली किसान, मछली श्रमिक और मछली विक्रेता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। मत्स्य कृषकों को रोजगार के साथ-साथ आय में वृद्धि सुनिश्चित किया जाना है उप संचालक मत्स्योद्योग बालाघाट श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे ने योजना की जानकारी देते हुए बताय कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मत्स्य बीज उत्पादन के लिए नवीन मत्स्य बीज उत्पादन हैचरी की स्थापना, नवीन मत्स्य बीज संवर्धन के लिए संवर्धन पोखर (रियरिंग पौण्ड), नवीन तालाब निर्माण 0.1 से 200 हेक्टेयर तक, मिश्रित मत्स्य पालन, फंगेशियस, तिलापिया मछली पालन के लिए इनपुट्स की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन, रंगीन मछली की ब्रीडिंग एवं रियरिंग के लिये इकाई की स्थापना, आरएएस की स्थापना, बायोफ्लोक्स की स्थापना, आईस बॉक्स युक्त मोटरसाईकल, मछली बिक्री हेतु ई-रिक्शा, फिश फीड मील प्लान्ट, मछली कियोस्क का निर्माण, थोक मछली बाजार का निर्माण एवं कोल्ड स्टोरेज का निर्माण इत्यादि शामिल है। इससे संबंधित अधिक जानकारी भारत सरकार की राष्ट्रीय मात्स्यिकीय विकास बोर्ड की वेबसाईट nfdb.gov.in में भी देखी जा सकती है इस योजना में सम्मिलित गतिविधियों का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग, बालाघाट थाना कोतवाली के समीप मोती तालाब बालाघाट में 30 सितम्बर 2022 तक आवेदन प्रस्तुत सकते हैं। आवेदन कार्यालय की ईमेल ddfishbal@mp.gov.in पर भी भेजे जा सकते हैं।