मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान

in #cm2 years ago

IMG-20220921-WA0021.jpg
अनूपपुर/ राज्य शासन द्वारा शासकीय योजनाओं के हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ दिए जाने के संबंध में संचालित किए जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले के चारों विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों के प्रत्येक वार्ड तथा नगरीय निकायों (स्थानीय आम निर्वाचन वाले निकायों को छोड़कर) के वार्ड स्तर पर सर्वे दल गठित कर हितग्राहियों के चिन्हांकन के सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। सर्वे दल द्वारा वार्डवासियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही चिन्हित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चयन भी सर्वे के माध्यम से किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में सर्वे दलों की मॉनीटरिंग के लिए सेक्टर अधिकारियों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जो सतत् रूप से आवंटित सेक्टर में पहुंचकर सर्वे दल की गतिविधियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सर्वे दल में शामिल अमले को ताकीद करने के साथ ही योजनाओं के पात्रताधारियों से मौके पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त करने आदि का कार्य भी किया जा रहा है। जिले में संचालित हो रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की सतत मानीटरिंग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत के द्वारा भी की जा रही है तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्‍यक मार्गदर्शन प्रदाय किया जा रहा है।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने नगरीय निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चिन्हांकित सेवाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर अधिकारियों को सम्पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर वास्तविक लोगों को चिन्हित करते हुए लाभान्वित किए जाने के निर्देष दिए गए हैं। उन्होंने पोर्टल में भी फीडिंग कार्य को अनिवार्यता के साथ करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को इसकी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है।