मुख्यमंत्री ने महापौर प्रत्याशी से पूछा- और..डाक्टर साहब चुनाव कैसा रहा?

in #cm2 years ago

07_07_2022-cm_planting_in_jabalpur.jpg मतदान के बाद गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर अल्प प्रवास पर आए। डुमना एयरपोर्ट पर भोपाल से आकर वो यहां कुछ देर रुके। उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर पूछताछ की। इस दौरान महापौर प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार मिले। मुख्यमंत्री ने डाक्टर जामदार से मिलते ही हालचाल पूछा। साथ ही नतीजों को लेकर कहा कि डाक्टर साहब चुनाव कैसा रहा? डा. जामदार ने भी जीत का दावा करते हुए 50 हजार से ज्यादा मतों से जीतने का संभावना जाहिर की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जानकारी ली

डा जितेंद्र जामदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे चुनाव के सिलसिले में बात की। भाजपा संगठन का आंकलन बड़े अंतर से जीत दर्ज करवाने का है। उन्होंने वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर भी जानकारी ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं ने चुनावी मसलों पर काफी देर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर में पौधा रोपण किया।
बता दे कि मुख्यमंत्री करीब 11 बजे भोपाल से विमान में सवार होकर आए। यहां से उन्हें शहडोल जाना था लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्रालय के साथ आवश्यक वीडियो कान्फ्रेंस होेने की वजह से मुख्यमंत्री एयरपोर्ट में ही रूककर वीडियो कान्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता मुख्यमंत्री का बाहर इंतजार करते रहे। हर नेता अपने-अपने इलाकों की स्थिति को लेकर जानकारी देने में जुटा रहा।

Sort:  

फॉलो back करो